Posts

Showing posts with the label Art

एक थे कलानुरागी मुख्यमंत्री

Image
  -     राजेंद्र बोड़ा आज यह सुन कर किसी को यकीन नहीं होगा कि कोई राजनेता ऐसा भी हो सकता है जो न सिर्फ समाज सुधार और सामाजिक उत्थान के लिए अपना जीवन लगा देता हो बल्कि जो कला और संस्कृति की गहरी समझ रखने वाला खुद एक अप्रतिम कलाकार भी हो और जिसमें अद्भुत प्रशासनिक दक्षता के साथ सच्चाई से सादगी भरा जीवन जीने की विराट क्षमता भी हो। वह एक ऐसा लौह पुरुष था जिसने अपने उसूलों से न डिगते हुए कभी किसी प्रकार का कोई राजनैतिक समझौता नहीं किया और संत कबीर की तरह ज्यों की त्यों धर दीनी चदरिया का अनुगमन करते हुए मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर रवाना हो गया। राजस्थान दिवस पर ऐसे विरले राजनेता का स्मरण हमारा फ़र्ज़ बनता है। ऐसा राजनेता राजस्थान में हुआ उसका इस प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है।     आज़ादी की ज़ंग का यह अग्रणी सिपाही था जयनारायण व्यास ( 1 8 फरवरी 1899 – 14 मार्च 1963) था , जिसे लोगों ने प्यार से ‘ शेरे राजस्थान ’, ‘ राजस्थान केसरी ’ और ‘ लोक नायक ’ कह कर पुकारा। वह केवल कहने भर को महान व्यक्तित्व का धनी नहीं था। उसने अपने व्यवहार और काम से अपने व्यक्तित्व को ...

अकादमियाँ बदहाल : कैसे बचाएँ कला और संस्कृति की पहचान

राजेन्द्र बोड़ा कला और संस्कृति की पहचान बनाए रखना भी मानव अधिकारों में आता है। मानव अधिकारों की गारंटी देने की जिम्मेवारी राज्य की होती है। राजस्थान अपनी कला और संस्कृति के लिए दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यह पहचान बनाई रखने में इसीलिए राज्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। देश की आज़ादी के बाद अपनाई गई संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था में जब लोक की प्रतिनिधि सरकारें बनीं तब अन्य बातों के अलावा लोक कला और संस्कृति के संरक्षण की जिम्मेवारी स्वतः ही उन पर आ गई। राजस्थान में राज्य’ने स्थानीय कला और संस्कृति को बचाए रखने का अपना दायित्व निभाते हुए विभिन्न अकादमियाँ स्थापित कीं। इनकी स्थापना के पीछे सोच यह था कि इनको राज्य की वित्तीय मदद मिले मगर उनका संचालन लोकतान्त्रिक हो। राजस्थान में स्थापित कीं गईं अकादमियों के संविधान इसी के अनुरूप बनाए गए। माना गया कि अपने-अपने क्षेत्र के कुशल लोग, जानकार लोग और कला-संस्कृति से सरोकार रखने वाले लोग इनमें आएँगे जिससे न केवल प्रदेश की कला और संस्कृति का संरक्षण हो सकेगा बल्कि उन्हें बढ़ावा भी मिलेगा। कला और संस्कृति के संरक्षण में राज्याश्रय की ...