Posts

Showing posts with the label Neeraj

फिल्मी गानों में हिन्दी साहित्यकारों का अवदान

Image
राजेंद्र बोड़ा साहित्य की दुनिया के लोग फिल्मी दुनिया को बे-गैरत मानते रहे हैं और फिल्मों के लिए लिखना अपनी हेठी समझते रहे हैं। वैसे भी साहित्य जगत में ‘ लोकप्रिय साहित्य बनाम सड़क छाप साहित्य ’ की बहस बहुत पुरानी है। और क्योंकि सिनेमा सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है इसलिए साहित्य के लोग इसे “ सड़क छाप साहित्य ” की श्रेणी में ही मानते रहे हैं और अपनी श्रेष्ठताका आडंबर बनाए रखते रहे हैं। कुछ खास अपवादों को छोड़ दें तो साहित्य की दुनिया के लोग हिन्दुस्तानी फिल्मों के दर्शकों को भी ऐसा ही नासमझ और साहित्यिक दृष्टि से हेय समझते रहे हैं। मगर हम जानते हैं कि भले ही साहित्य जगत ने सिनेमा से परहेज किया है मगर सिनेमा ने किसी से कभी कोई परहेज नहीं किया। सिनेकार को अपनी बात कहने के लिए किसी भी साहित्यकार के योगदान की जरूरत महसूस हुई तो उसने उन्हें आगे बढ़ कर बुलाया और अपनाया।  वर्ष 1931 में सवाक फिल्मों के पदार्पण के साथ ही हिन्दुस्तानी सिनेमा में गानों का चलन भी शुरू हो गया।   पहली सवाक फिल्म ' आलम आरा ' की याद के साथ उसके दो गानों   - निसार क...