Posts

Showing posts with the label Rajasthan Patrika

राजस्थानी सिनेमा का 80 साल का सफर दर्ज़ करता ग्रंथ

Image
  -     राजेन्द्र बोड़ा संदर्भ ग्रंथ को तैयार करना उतना आसान नहीं होता जितना साहित्य रचना। यहां कल्पना की उड़ान नहीं होती बल्कि एक-एक जानकारी और तथ्य की प्रामाणिकता ठोक बजा कर परखनी होती है। यह अकादमिक अनुसंधान का काम है जो पत्रकारिता के पेशे से लंबे समय तक जुड़े रहे एम. डी. सोनी ने सद्य प्रकाशित ‘राजस्थानी सिनेमा के विश्वकोश’ में बखूबी किया है। राजस्थानी सिनेमा अब तक अपनी कोई पहचान नहीं बना सका है। इसमें सरकारी उपेक्षा भाव के साथ राजस्थानी फ़िल्में बनाने वालों में गंभीरता का अभाव भी कारक रहा है।   राजस्थानी फ़िल्मों का निर्माण कभी व्यवस्थित तरीके से नहीं हो पाया और न उसका व्यावसायिक आधार ही बन पाया। राजस्थानी में बनी फ़िल्मों का मुकाबला सीधे व्यावसायिक हिन्दी फ़िल्मों से रहा जिसके सामने टिकने के लिए न यहां बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों जैसा सांस्कृतिक आग्रह रहा और न वैसा मोह। अब डिजिटल काल में जब फिल्मों को सिनेमाघरों की दरकार नहीं रही और निगेटिव फिल्म पर शूट करने तथा रिलीज़ प्रिंट बनवाने का बड़ा खर्चा बच गया है तथा फ़िल्म निर्माताओं को अपनी फ़िल्में दर्श...

खेल राजनीति का दरियादिल राजनेता

 - राजेन्द्र बोड़ा  खेलों की राजनीति में रमे लोगों की दरियादिली के किस्से खूब मिलते हैं और वे दोस्तों की महफिलों में चटखारे लेकर सुनाए भी जाते हैं। खेल राजनीति की सत्ता को गरिमा देने के लिए   बाद में इन नेताओं को खेल प्रशासक का नाम दे दिया गया भले ही उनमें से अधिकांश कभी खुद खिलाड़ी न रहे हों। खेलनेताओं की शान इसी में रही है कि वे किस प्रकार अपने चहेते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलवाने भिजवा सकें और अपने समर्थकों , प्रशंसकों और दोस्तों को देश विदेश के दौरे करवा कर मजे करवा सकें। एक नज़रिये से खेल जगत की सत्ता भी राज की सत्ता से कम नहीं रही है। इसलिए खेल संगठनों पर कब्जा करने का संघर्ष संसद या विधानसभा के निर्वाचन की प्रतिस्पर्धा से कम नहीं होता। इसकी कुछ झलकियां खेल राजनीति में सिरमौर रहे राजनेता स्वर्गीय जनार्दन सिंह गहलोत के आत्मकथ्य वाली पुस्तक में मिलती हैं जिसका सम्पादन हमारे दो प्रिय साथियों अनिल चतुर्वेदी तथा संतोष निर्मल ने किया था। इस पुस्तक का हल्का सा परिचय हमने कुछ समय पूर्व यहीं पर साझा किया था।     इस पुस्तक में स...

अशोक गहलोत रखते हैं फूँक-फूँक कर कदम, मगर कदम के निशां तक नहीं

Image
राजेंद्र बोड़ा राजस्थान पत्रिका ने आज (12 फरवरी, 2011) के अंक में अपने पूर्व संपादक विजय भण्डारी का एक लेख “फूँक-फूँक कर कदम” प्रकाशित किया है। भण्डारी कहते हैं कि राज्य में अब तक हुए कुल 11 मुख्य मंत्रियों (नौ कांग्रेस, दो भाजपा) में अशोक गहलोत “पहले ऐसे मुख्य मंत्री हैं, जो आम आदमी की बोली बोलने में गुरेज नहीं करते हैं”। इसके लिए वे गहलोत के उस सार्वजनिक वक्तव्य को आधार बनाते हैं जिसमें कहा गया है कि पुलिस के थानेदारों की जानकारी में है कि उनके क्षेत्र में कौन चोर है, मगर वे उन्हें पकड़ते नहीं। भण्डारी गहलोत के इस वक्तव्य से खुद “चकित” हैं। वे कहते हैं कि “थानेदारों को राज्य के पदासीन मुख्य मंत्री द्वारा इससे बड़ा काला प्रमाणपत्र क्या हो सकता है? मुख्य मंत्री ने उनका चेहरा काला पोत के रख दिया है, लेकिन उन्हें (थानेदारों को) शर्म नहीं आती है”। भण्डारी बाद में यहाँ तक लिख बैठे कि “अशोक गहलोत ने अपने द्वितीय कार्यकाल के 26 महीनों में प्रशासन के अनेक लोगों के मुँह काले पोत दिये मगर उनके कान में जूँ नहीं रेंगी”। ऐसे वक्तव्यों में वे अशोक गहलोत के बड़े सुकोमल रूप को देखते हैं। वे यह भी कहत...