Posts

Showing posts with the label INC

कौन लौटाएगा कांग्रेस का खोया वैभव

Image
राजेंद्र बोड़ा अशोक गहलोत और सचिन पायलट सचिन पायलट पर डोरे डाल रहे हैं कि वे पाला बदल कर अपने गले में भगवा दुपट्टा डाल लें। इसके लिए उनके लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में एक कुर्सी लगाई जा सकती है। ऐसी खबर राजस्थान के एक पुराने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘ राष्ट्रदूत ’ में शनिवार 15 अप्रेल , 2017 को छपी जिसके बाद , जैसा कि होताया है , अटकलों का दौर चल पड़ा। यह खबर चंडूखाने की गप्प है या सचिन को राजनैतिक रूप से परेशान करने और उन्हें अस्थिर करने के लिए ‘ प्लांट ’ की गई है हम नहीं कह सकते। अशोक गहलोत के नेतृत्व में पांच साल सरकार चलने के बाद कांग्रेस की जो दुर्गति विधान सभा चुनावों में हुई उसके बाद जो हालात बने उसमें पायल ट को प्रदेश का खेवैया बनाया गया और आशा की गई कि पार्टी की सूख गई खेती फिर से हरी हो पाएगी। मगर यह आशा पूरी नहीं हो सकी है। इसका उदाहरण है विधानसभा की धौलपुर सीट के लिए हुआ उप चुनाव जिसमें भाजपा ने चौकाने वाले बहुमत से जीत हासिल की और कांग्रेस की कोई नई कोंपल नहीं फूट सकी । ऐसी खबरें भी उड़ती रहती हैं कि राजस्थान में पायलट को असफल साबित करन...