Posts

Showing posts with the label Literature

जाली किताब की जाली समीक्षा

Image
  - राजेन्द्र बोड़ा  भाई कृष्ण कल्पित चमत्कार प्रिय कवि/लेखक हैं। उनकी सद्य प्रकाशित ' जाली किताब ' हाथ में आ गई है जो करीब सवा सौ पेजों की पतली सी पॉकेट बुक आकार की है। हिंद पॉकेट बुक्स से हम इतने पन्नों की इसी आकार की किताब कभी एक रुपए में खरीदते थे। वह एक रुपया आज की इस किताब की 199 रुपए की कीमत से कम नहीं था। तब एक रुपए में किसी जाली फिल्म के चार जाली दर्शक चवन्नी क्लास में उसे देख आते थे। आज इस किताब के दाम में ऐसा संभव नहीं है। इसलिए किसी जाली पाठक को यह किताब महंगी नहीं लगनी चाहिए भले ही उसे मंगाने के 50 रुपए अलग से देने पड़े हों।   जाली किताब फर्ज़ी नहीं है। उसका लेखक जालसाज भी नहीं है। उसे किस्सेबाज जरूर कह सकते हैं जो इन दिनों अतीत के किस्से झोले में भर कर सुनाने को निकल पड़ा लगता है। इतिहास की स्मृतियां अतीतजीवियों को अति प्रिय होती है और हिंदुस्तानियों से बड़ा अतीतजीवी समुदाय और कहां मिलेगा!   लोक स्मृति में रचे बसे ' पृथ्वीराज रासो ' नाम के महाकाव्य की प्रामाणिकता पर इतिहासकारों में विवाद है। कवि चंद बरदाई रचित ' पृथ्वीराज रासो ', जो "पृथ्वीराज...

व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वलौकिक बनाने वाली कवयित्री को नोबेल

Image
  राजेंद्र बोड़ा     साहित्य के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार अमरीकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया है। विश्व का यह सबसे बड़ा सम्मान देने वाली स्वीडिश अकादमी ने कहा है कि “ग्लूक की कविताओं की आवाज़ ऐसी है जिनमें कोई ग़लती हो ही नहीं सकती और उनकी कविताओं की सादगी भरी सुंदरता उनके व्यक्तिगत अस्तित्व को भी सार्वलौकिक बनाती है।” वर्ष 2010 से लेकर अब तक वह चौथी ऐसी महिला हैं जिन्हें साहित्य का नोबेल पुस्कार मिला है। नोबेल की शुरूआत पिछली सदी के पहले वर्ष 1901 में हुई और तब से लेकर अब तक ग्लूक यह सम्मान पाने वाली 16 वीं महिला हैं। पिछली बार 1993 में अमरीकी लेखिका टोनी मरिसन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था। इस बार के पुरस्कार का महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि ग्लूक कोई गुमनाम कवियित्री नहीं है जिसे अचानक खोजा गया हो जैसा कि पहले अनेक बार हुआ है कि पुरस्कार मिलने के बाद ही कोई साहित्य का रचनाधर्मी अपने क्षेत्रीय दायरे से बाहर विश्व पटल पर आया हो। ग्लूक एक ऐसी सफल साहित्यधर्मी हैं जिनके नाम पहले ही ढेरों पुरस्कार और सम्मान दर्ज हैं। उनके नाम पुरस्कारों के अंबार में कुछ प्रमुख हैं: उन...

फिल्मी गानों में हिन्दी साहित्यकारों का अवदान

Image
राजेंद्र बोड़ा साहित्य की दुनिया के लोग फिल्मी दुनिया को बे-गैरत मानते रहे हैं और फिल्मों के लिए लिखना अपनी हेठी समझते रहे हैं। वैसे भी साहित्य जगत में ‘ लोकप्रिय साहित्य बनाम सड़क छाप साहित्य ’ की बहस बहुत पुरानी है। और क्योंकि सिनेमा सबसे अधिक लोकप्रिय रहा है इसलिए साहित्य के लोग इसे “ सड़क छाप साहित्य ” की श्रेणी में ही मानते रहे हैं और अपनी श्रेष्ठताका आडंबर बनाए रखते रहे हैं। कुछ खास अपवादों को छोड़ दें तो साहित्य की दुनिया के लोग हिन्दुस्तानी फिल्मों के दर्शकों को भी ऐसा ही नासमझ और साहित्यिक दृष्टि से हेय समझते रहे हैं। मगर हम जानते हैं कि भले ही साहित्य जगत ने सिनेमा से परहेज किया है मगर सिनेमा ने किसी से कभी कोई परहेज नहीं किया। सिनेकार को अपनी बात कहने के लिए किसी भी साहित्यकार के योगदान की जरूरत महसूस हुई तो उसने उन्हें आगे बढ़ कर बुलाया और अपनाया।  वर्ष 1931 में सवाक फिल्मों के पदार्पण के साथ ही हिन्दुस्तानी सिनेमा में गानों का चलन भी शुरू हो गया।   पहली सवाक फिल्म ' आलम आरा ' की याद के साथ उसके दो गानों   - निसार क...