Posts

नए मध्यम वर्ग का युवा चेहरा क्या क्रांति का वाहक बनेगा ?

-राजेंद्र बोड़ा अन्ना हज़ारे और अरविंद केजड़ीवाल की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम और अब दिल्ली में हुए वीभत्स गैंग रेप के विरोध में प्रदर्शनों ने यह दिखाया है कि नए पनपे मध्यम वर्ग की युवा पीढ़ी  देश की वर्तमान व्यवस्था से राजी नहीं है। उनका आक्रोश सरकारी व्यवस्थाओं – सही में अव्यवस्थाओं – के खिलाफ अब फूट पड़ रहा है। यह प्रदर्शित आक्रोश किस दिशा की ओर संकेत करता है और उसके परिणाम देश की राजनीति पर क्या असर डाल सकते हैं इस पर लोग बातें करते हैं। बहुतों को इन प्रदर्शनों से बड़ी आशाएँ हैं तो अन्य बहुत से इसे थोड़े समय का बुलबुला मानते हैं। नव मध्यम वर्ग जो पीढ़ी हमें अभी दिल्ली या अन्य जगहों पर सड़कों पर आक्रोशित खड़ी नज़र आती है क्या वह देश में किसी क्रान्ति की आहट देती है ? क्या यह समूह जो सड़कों पर टीवी चैनलों के सम्मुख बड़ा वाचाल है और अपनी ही वर्ग की लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या पर अति उग्र भाषा में अपराधियों को सारे आप फांसी की वकालत कर रहा है उससे किसी ऐसे बदलाव की जमीन तैयार हो रही है जिसमें से आदर्श समाज और राज्य व्यवस्था की कोंपल फूटेगी ? यह उबाल आम जन...

श्रमजीवी पत्रकार का पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति बनने का मायना

Image
राजेंद्र बोड़ा पहली बार कोई श्रमजीवी पत्रकार – ऐसा पत्रकार जिसकी आजीविका का साधन सिर्फ पत्रकारिता हो और वह भी किसी समाचार संस्थान में काम करते हुए – को किसी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय भी पत्रकारिता विश्वविद्यालय। राजस्थान के नए बने हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के पद पर प्रतिष्ठित ‘ द हिन्दू ’ समाचार पत्र के विशेष संवाददाता के रूप में काम कर रहे सनी सबेस्टियन का चयन इसीलिए राज्य के समूचे पत्रकार जगत के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तारीफ के हकदार हैं जिन्होंने नए पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रमुख के पद पर किसी कार्यरत पत्रकार को चुना है वरना मौजूदा विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता के पाठ्यक्रम चलाने वाले और इस पद पर अपना पहला हक मानने वाले अकादमिक लोगों की कमी नहीं है। भले ही उन लोगों के पास अपने अकादमिक और प्रशासनिक अनुभव के ढेर सारे दस्तावेज़ों की मोटी फाइलें हैं मगर गहलोत ने इस सच को समझा है कि ये सारे अकादमिक लोग जो विश्वविद्यालयों में पढ़ाते हैं और डिग्रियों के लिए मीडियाकर्मी तैयार करते हैं उनके पास ...