Posts

स्टीफ़न हॉकिंग : अद्भुत दिमाग वाला व्यक्ति जिसने ब्रह्मांड के रहस्य खोले

Image
राजेंद्र बोड़ा स्टीफ़न हॉकिंग अपनी पीढ़ी के सबसे विलक्षण भौतिक विज्ञानी थे। ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्य की खोज में उनका योगदान अतुलनीय है। वे एक अद्भुत दिमाग और बौद्धिक क्षमता रखते थे। भौतिक विज्ञान की जटिलताओं को सरलता से सामान्य जन को समझा देने की वे अतिरिक्त योग्यता रखते थे। उनकी अकादमिक विराटता इतनी थी के वे आइन्स्टाइन के सापेक्षतावाद के सिद्धांत और क्वांटम फिजिक्स को समाहित करते हुए ब्रह्मांड के निर्माण के उस क्षण तक पहुंचे थे जब एक धमाके के साथ सृष्टि बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई और समय प्रारंभ हुआ।   हॉकिंग ने विज्ञान के क्षेत्र में अपने काम से दुनियाभर में करोड़ों युवाओं को विज्ञान पढ़ने के लिए प्रेरित किया । अन्तरिक्ष , ब्रह्मांड और भौतिक विज्ञान के रहस्यों को समझाती उनकी सहज-सरल भाषा में लिखी किताबें ‘ द हिस्ट्री ऑफ टाईम ’ तथा ‘ ग्रांड डिज़ाइन ’ सबसे अधिक बिकने वाली किताबों में शुमार हैं। उनका लेखन सिखाता है कि कैसे जटिल विषय सरल भाषा में संप्रेषित किए जा सकते हैं।  हॉकिंग बड़े मनोरंजक और मजेदार व्यक्ति थे। उनका यह रूप भारतीयों ने नजदीक से तब देखा ज...

स्मृति शेष: मांगी बाई ने राजस्थानी मांड गायकी को ऊंची पायदान पर बनाये रखा

Image
राजेंद्र बोड़ा       मांड गायकी राजस्थान की पहचान है।   इस गायकी को जिन महिला लोक गायिकाओं ने विश्व प्रसिद्धि दिलाई उनकी एक महत्वपूर्ण कड़ी मांगी बाई का पिछले दिनों निधन हो गया।   बीकानेर की अल्लाह ज़िलाई बाई और जोधपुर की गवरी देवी ने मांड को जिन बुलंदियों पर पहुंचाया उदयपुर की मांगी बाई ने उन बुलंदियों को थामे रखा और इस गायकी की चमक को बनाये रखा।   मारवाड़ के रेगिस्तानी विस्तार में उपजी मांड मांगी बाई के मेवाड़ी कंठ में ऐसी रची बसी थी कि मानो पथरीली ज़मीन में कोंपलें फूट पड़ रही हो।   लोक गायकी को इस गायिका ने अलग पहचान ही नहीं दी बल्कि इस गायन परंपरा को बनाये रखने और नयी पीढ़ी को उससे जोड़े रखने में प्रमुख भूमिका भी निबाही। तत्कालीन उदयपुर रियासत के प्रतापगढ़ में कमलाराम और मोहन बाई के यहां जन्मी मांगी बाई कह सकते हैं जन्मजात गायिका थी क्योंकि संगीत उन्हें पारिवारिक विरासत में मिला था।   ...