Posts

Showing posts from April, 2023

जाली किताब की जाली समीक्षा

Image
  - राजेन्द्र बोड़ा  भाई कृष्ण कल्पित चमत्कार प्रिय कवि/लेखक हैं। उनकी सद्य प्रकाशित ' जाली किताब ' हाथ में आ गई है जो करीब सवा सौ पेजों की पतली सी पॉकेट बुक आकार की है। हिंद पॉकेट बुक्स से हम इतने पन्नों की इसी आकार की किताब कभी एक रुपए में खरीदते थे। वह एक रुपया आज की इस किताब की 199 रुपए की कीमत से कम नहीं था। तब एक रुपए में किसी जाली फिल्म के चार जाली दर्शक चवन्नी क्लास में उसे देख आते थे। आज इस किताब के दाम में ऐसा संभव नहीं है। इसलिए किसी जाली पाठक को यह किताब महंगी नहीं लगनी चाहिए भले ही उसे मंगाने के 50 रुपए अलग से देने पड़े हों।   जाली किताब फर्ज़ी नहीं है। उसका लेखक जालसाज भी नहीं है। उसे किस्सेबाज जरूर कह सकते हैं जो इन दिनों अतीत के किस्से झोले में भर कर सुनाने को निकल पड़ा लगता है। इतिहास की स्मृतियां अतीतजीवियों को अति प्रिय होती है और हिंदुस्तानियों से बड़ा अतीतजीवी समुदाय और कहां मिलेगा!   लोक स्मृति में रचे बसे ' पृथ्वीराज रासो ' नाम के महाकाव्य की प्रामाणिकता पर इतिहासकारों में विवाद है। कवि चंद बरदाई रचित ' पृथ्वीराज रासो ', जो "पृथ्वीराज

एक थे कलानुरागी मुख्यमंत्री

Image
  -     राजेंद्र बोड़ा आज यह सुन कर किसी को यकीन नहीं होगा कि कोई राजनेता ऐसा भी हो सकता है जो न सिर्फ समाज सुधार और सामाजिक उत्थान के लिए अपना जीवन लगा देता हो बल्कि जो कला और संस्कृति की गहरी समझ रखने वाला खुद एक अप्रतिम कलाकार भी हो और जिसमें अद्भुत प्रशासनिक दक्षता के साथ सच्चाई से सादगी भरा जीवन जीने की विराट क्षमता भी हो। वह एक ऐसा लौह पुरुष था जिसने अपने उसूलों से न डिगते हुए कभी किसी प्रकार का कोई राजनैतिक समझौता नहीं किया और संत कबीर की तरह ज्यों की त्यों धर दीनी चदरिया का अनुगमन करते हुए मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर रवाना हो गया। राजस्थान दिवस पर ऐसे विरले राजनेता का स्मरण हमारा फ़र्ज़ बनता है। ऐसा राजनेता राजस्थान में हुआ उसका इस प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है।     आज़ादी की ज़ंग का यह अग्रणी सिपाही था जयनारायण व्यास ( 1 8 फरवरी 1899 – 14 मार्च 1963) था , जिसे लोगों ने प्यार से ‘ शेरे राजस्थान ’, ‘ राजस्थान केसरी ’ और ‘ लोक नायक ’ कह कर पुकारा। वह केवल कहने भर को महान व्यक्तित्व का धनी नहीं था। उसने अपने व्यवहार और काम से अपने व्यक्तित्व को प्रमाणित किया। अपने जीवन में