Posts

Showing posts with the label Master Ibrahim

क्लेरिनेट नवाज़ मास्टर इब्राहिम

Image
राजेंद्र बोड़ा   आखिर राजस्थान के जाये क्लेरिनेट वादक मास्टर इब्राहिम पर लिखी किताब हमारे हाथ में आ ही गयी। रात उसे पूरा पढ़ भी लिया। किताब छोटी सी है , पर कहते हैं ना कि “गागर में सागर” कुछ ऐसा ही है इसमें। क्लेरिनेट के अद्भुत वादक मास्टर इब्राहिम के बारे में आपको जो जानकारी चाहिए वह इसमें उपलब्ध है।    जैसे ही पता चला कि सिनेमा के दीवाने प्रो. सुरजीत सिंह , जिनका कर्मक्षेत्र सैद्धांतिक भौतिकी रहा है , की क्लेरिनेट वादक मास्टर इब्राहिम पर लिखी किताब प्रकाशित हो कर https://store.pothi.com/.../professor-surjit-singh.../ पर उपलब्ध हो गयी हैं तो उसका तुरंत ऑर्डर किया गया और फिर इंतज़ार। और जब किताब हाथ में आई तो उस खुशी का अंदाजा कोई किताबों का रसिक ही लगा सकता है। लोक स्मृति से लुप्त मास्टर इब्राहिम ने पिछली सदी के चौथे , पांचवें और छठे दशक में लोकप्रिय फिल्मी गानों को अपने साज पर बजा कर धूम मचा रखी थी। एचएमवी ने उनके क्लेरिनेट पर बजाए फिल्मी गानों के 78 आरपीएम के सैकड़ों रिकॉर्ड जारी किए। बाद में उनके बजाए गानों के संकलन का दो सीडी का सैट भी जारी किया। रेडियो ...